सत्य प्रकाश पाण्डेय, प्रयागराज: इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और भूगोल विद प्रोफेसर रामेश्वर प्रसाद मिश्र का शुक्रवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह वर्ष 1984 से 1987 तक यहां कुलपति थे। उनका जन्म 5 सितंबर 1930 को हुआ था। जबकि प्राचीन इतिहास विभाग के पूर्व प्रोफेसर एवं पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. आरके द्विवेदी का 85 वर्ष की उम्र में गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। प्रो. द्विवेदी 1998 में सेवानिवृत्त हुए थे। 6 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 9 अप्रैल को भर्ती कराया गया था।
पूर्व कुलपति के निधन पर कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय तिवारी, राष्ट्रीय श्रमिक नेता श्याम सूरत पाण्डेय, समाजसेवी सत्य प्रकाश पाण्डेय एवं भारतीय सांस्कृतिक परिषद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फूलचन्द्र दुबे ने दुख जताया है।
