राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया गाजीपुर जिला अध्यक्ष का स्वागत
सत्यप्रकाश पांडेय, प्रयागराज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गाजीपुर के जिला अध्यक्ष श्री अंबिका दुबे जी का आगमन प्रयागराज में हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय लो०नि०वि० प्रयागराज में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले भव्य सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री श्याम सूरत पाण्डेय, श्री ओ० पी० सिंह, जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, मिनिस्ट्रियल के क्षेत्रीय महामंत्री श्रीप्रकाश ने कर्मचारियों के पुरानी पेंशन पुनः बहाल करने हेतु सरकार से माँग की। मंडल अध्यक्ष इं० बी०के०पाण्डेय ने अंबिका दुबे जी का सम्मान करते हुए उनके द्वारा कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों का विस्तार से सदन को अवगत कराया।
इस अवसर पर इं० पाण्डेय ने कहा कि कर्मचारी 60 वर्षों तक कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त होता है तो उसको शेष जीवन के जीविकोपार्जन हेतु सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की जाती जिससे दो-तीन वर्षो के अंदर ही कर्मचारी काल का ग्रास हो जाता है ऐसे में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन पुनः बहाल करने की माँग की गई। अपने स्वागत कार्यक्रम से अभिभूत आदरणीय अम्बिका दूबे जी ने उपस्थित सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इं० बी० के० पाण्डेय एवं संचालन प्रान्तीय विशेष आमन्त्रित सदस्य इं० रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने की।